काशीपुर, अगस्त 25 -- बाजपुर, संवाददाता। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यूपी के स्वार की ओर से आ रहे एक पिकअप वाहन से करीब डेढ़ क्विंटल पनीर और दूध पकड़ा गया। टीम ने प्राथमिक जांच के बाद पनीर के नमूने सील कर दिए और विस्तृत जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया। यह भी पढ़ें- Agra News: खाद्य सुरक्षा विभाग का सैलई रोड पर स्थित ओम साक्षी डेयरी पर छापाचेकिंग अभियान के दौरान मंगलवार को सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा ललित मोहन पांडे और वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपर्णा शाह के नेतृत्व में टीम ने रेलवे क्रॉसिंग के पास घेराबंदी कर यूपी की ओर से आ रहे पिकअप वाहन को रोका। शक के आधार पर वाहन में लदे करीब 1.5 क्विंटल पनीर और दूध की केमिकल किट से मौके पर जांच की गई। सहायक आयुक्त ललित ने...