काशीपुर, मार्च 14 -- बाजपुर। शुक्रवार की देर रात बन्नाखेड़ा रोड पर पॉलीप्लेक्स कंपनी के पास खनन सामग्री से भरा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गया, जिसमें ट्रक चालक सानू पुत्र रहमत निवासी ग्राम व थाना करमपुर जिला बरेली उत्तर प्रदेश गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं चालक के साथ ट्रक में सवार नरेंद्र सिंह पुत्र लालाराम निवासी तेजनगर रिछा थाना बेहड़ी जिला बरेली, उत्तर प्रदेश बाल-बाल बच गया। बताया गया कि ट्रक बन्नाखेड़ा रोड स्थित एक क्रशर से रेता-बजरी लेकर बरेली जा रहा था कि ये हादसा हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...