काशीपुर, अप्रैल 22 -- सोनू नागी, बाजपुर। अनाज मंडी स्थित एसएमआई तौल केंद्र पर बुधवार को गेहूं खरीद को लेकर तानातनी हो गई। भारतीय किसान यूनियन के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष विक्की रंधावा और केंद्र के अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। किसानों का आरोप है कि अधिकारियों ने जानबूझकर गेहूं में गुणवत्ता की कमी बताकर फसल खरीदने से इनकार कर दिया, जिससे गुस्साए किसानों ने जमकर हंगामा किया। भगत सिंह चौक पर गेहूं की बोरी रख जाम लगा दिया। बुधवार दोपहर विक्की रंधावा अपने गेहूं की तौल कराने केंद्र पहुंचे थे। इसी दौरान अधिकारियों ने फसल में कमी बताते हुए खरीद से मना कर दिया। यह भी पढ़ें- 10 एकड़ गेहूं की फसल फूंकने का आरोप, किसानों ने घेरा थाना इस पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की तक पहुंच गई। वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.