बाजपुर में काम के दौरान युवक की अचानक मौत,
काशीपुर, मई 17 -- बाजपुर, संवाददाता। बाजपुर में सिलाई-कढ़ाई का काम करने वाले एक युवक की शनिवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। काम के दौरान अचानक अचेत होकर गिरने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की कार्रवाई पर परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा कर दिया। बाद में पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। जानकारी के अनुसार, सीमावर्ती क्षेत्र के ग्राम चांदपुर मसवासी निवासी जलीस (30) बाजपुर में एक दुकान पर सिलाई-कढ़ाई का काम करता था। शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह रोजाना की तरह दुकान में काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। दुकान में मौजूद साथियों और आसपास के लोगों ने उसे तुरंत स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.