काशीपुर, अगस्त 17 -- बाजपुर, संवाददाता। कांग्रेस के नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश के सह-प्रभारी संजीव आर्य सोमवार को श्री रामभवन धर्मशाला पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 2027 में भाजपा की विदाई तय है। कहा कि वर्ष 2012 में जब उनके पिता पहली बार यहां से विधानसभा चुनाव लड़े थे, तब से अब तक क्षेत्र की जनता से मिले प्यार और आशीर्वाद को वह अपनी सबसे बड़ी ताकत और प्रेरणा मानते हैं। यह भी पढ़ें- 2027 के लिए भाजपा का बड़ा प्लान, उत्तराखंड में विधायकों को टिकट के लिए देनी होंगी 3 'परीक्षाएं'आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां आर्य ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए अब केवल चार-पांच महीने का समय बचा है। उत्तर प्रदेश का सह-प्रभारी बनाए जाने के कारण उनका स...