काशीपुर, जून 5 -- बाजपुर। टाइल्स और मार्बल व्यापारी से कथित तौर पर कमीशन मांगने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि दुकान में घुसे तीन युवकों ने व्यापारी के साथ मारपीट कर दी। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित व्यापारी ने कोतवाली में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। शुक्रवार को समाजसेवी प्रमोद राजहंस के साथ कोतवाली पहुंचे व्यापारी विजय कुमार ने बताया कि दोपहर करीब तीन बजे वह अपनी दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान मुंडिया कलां निवासी तीन युवक दुकान पर पहुंचे और कुछ दिन पहले भेजे गए एक ग्राहक के सौदे पर कमीशन मांगने लगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...