काशीपुर, जून 25 -- बाजपुर, संवाददाता। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को नैनीताल रोड स्थित एक होटल में केंद्रीय संगठन मंत्री नन्दलाल कम्बोज की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही राज्य आंदोलनकारियों के चिह्नीकरण के लिए सरकार से स्पष्ट और प्रभावी नीति बनाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। बैठक के दौरान उक्रांद के जिलाध्यक्ष गोबिन्द सिंह बिष्ट ने संगठन विस्तार की घोषणा करते हुए कई नई नियुक्तियां कीं। बहादुर सिंह भंडारी एवं संजय जिंदल को जिला उपाध्यक्ष, चन्दन पाल को युवा जिला महामंत्री तथा जगदीशकान्त श्रीवास्तव को काशीपुर जनपद के सभी ब्लॉकों का ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया। यह भी पढ़ें- बाजपुर में उक्रांद ...