हल्द्वानी, सितम्बर 7 -- हल्द्वानी। बाजपुर के लेवड़ा पुल पर जलभराव के दौरान अवर सहायक अभियंता राजीव गौड़ के साथ मारपीट और अमानवीय दुर्व्यवहार के मामले में उत्तराखंड सेवानिवृत्त डिप्लोमा इंजीनियर्स फोरम की हल्द्वानी शाखा ने कड़ा आक्रोश जताया है। सोमवार को संघ भवन, बद्रीपुरा में शाखा अध्यक्ष एससी पंत की अध्यक्षता और सचिव जीवन चंद्र पन्तौला के संचालन में हुई आपात बैठक में घटना की निंदा की गई। फोरम के अनुसार, अत्यधिक बारिश के दौरान लेवड़ा पुल पर जलभराव की स्थिति में राजीव गौड़ के साथ पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बाजपुर और उनके साथियों ने मारपीट की और मुंह पर मिट्टी पोती। फोरम के पदाधिकारियों ने कहा कि आपदा और विषम परिस्थितियों में अधिकारी-कर्मचारी जनहित में काम करते हैं। यह भी पढ़ें- भाजपा नेता ने इंजीनियर ने चेहरे पर मिट्टी पोती, भीड़ से बचाने पह...