काशीपुर, फरवरी 17 -- बाजपुर, संवाददाता। मुंडिया पिस्तौर में मंगलवार सुबह एक घर में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। हादसे के वक्त परिवार के लोग घर के भीतर ही थे, जिन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। हालांकि, इस अग्निकांड में घर के भीतर रखा सारा सामान, कपड़े और नकदी जलकर नष्ट हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, मुंडिया पिस्तौर निवासी आरिफ पुत्र शमीम अहमद के घर में मंगलवार सुबह करीब 6 बजे अचानक चिंगारी उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। घर से आग की लपटें और धुआं उठता देख हड़कंप मच गया। चीख-पुकार सुनकर भारी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। लोगों ने आनन-फानन में निजी संसाधनों और पानी की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखा राशन, बिस्तर, कीमती दस्तावेज और अन्य घरेलू सामान ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.