काशीपुर, मार्च 24 -- बाजपुर। कोतवाली पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो बाइकें और एक अवैध तमंचा मय कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। एसएसआई विक्रम धामी ने बताया कि 22 मार्च को चकरपुर निवासी विजय कुमार ने बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद कोतवाल नरेश चौहान के नेतृत्व में टीम ने 30 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाली और मुखबिरों को सक्रिय किया। 23 मार्च की रात नूरपुर तिराहा लेवड़ा पुल के पास पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम सूरज सिंह निवासी रामपुर (यूपी) और कुलवंत सिंह उर्फ काका निवासी केलाखेड़ा बताए। सूरज से चोरी की अपाचे बाइक और कुलवंत से 315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। दूसरी बाइक दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.