काशीपुर, मार्च 7 -- बाजपुर, संवाददाता। कोतवाल नरेश चौहान के नेतृत्व में शनिवार को पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 23 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कोतवाल ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शहर के कुछ जगह बड़े स्तर पर जुआ खेला जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ शुगर फैक्ट्री ग्राउंड में छापा मारा। यहां पुलिस ने घेराबंदी कर 17 जुआरियों को ताश की गड्डियों और नकदी के साथ मौके पर दबोचा। वहीं दूसरी छापेमारी मंडी परिसर में की गई, जहां से 6 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। कोतवाल ने चेतावनी दी कि क्षेत्र में जुआ, सट्टा या ऑनलाइन सट्टेबाजी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस टीम में एसआई दीपक कौशिक, एसआई प्रह्लाद सिंह, संदीप शर्मा, अशोक कांडपाल, देवेंद्र मरनाल, धीरेंद्र परिहार, जगदीश चंद्र तिवारी, द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.