बाजपुर पुलिस कार्रवाई से क्षुब्ध होकर कोतवाली में आत्मदाह का प्रयास, मचा हड़कंप
काशीपुर, मई 4 -- बाजपुर, संवाददाता। मारपीट मामले में पुलिस की कार्रवाई से नाराज युवक ने सोमवार को कोतवाली परिसर में आत्मदाह का प्रयास किया। आरोप है कि घर में घुसकर हमला करने के बावजूद पुलिस ने आरोपियों को बचाने के लिए गंभीर धाराएं नहीं लगाईं। मौके पर मुस्तैद पुलिस कर्मियों ने युवक को रोका और हिरासत में ले लिया। वहीं कुछ देर बाद समझा बुझाकर युवक को घर भेज दिया।
मामले का विवरण तीन अप्रैल को गांव बाजपुर में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। शाकिर अली ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि असगर अली, ऐलिस अली, मुस्तफा, नाजिम, गुलशेर, आसिफ और निकुंज राठौर ने उसके घर में घुसकर हमला किया। इसमें वह और उसके पिता को गंभीर चोटें आई थीं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया। हालांकि आरोपियों पर हल्की धाराओं में केस दर्ज होने से शाकिर क्षुब्ध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.