काशीपुर, मार्च 19 -- बाजपुर, संवाददाता। तहसील परिसर से संग्रह अमीन की कस्टडी से एक लाखों रुपये का बकायेदार फरार हो गया, जिससे राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया। हालांकि, फरार होने के अगले ही दिन आरोपी ने अपने अधिवक्ता के साथ कोतवाली पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। जानकारी के अनुसार टाटा एआईजी लिमिटेड बनाम पृथ्वी सिंह मामले में न्यायालय के आदेश पर राजस्व विभाग वसूली की कार्रवाई कर रहा था। ग्राम बाजपुर निवासी पृथ्वी सिंह पुत्र गजराज सिंह पर 5,75,773 रुपये की देनदारी थी। इसी क्रम में बुधवार को राजस्व अमीन ने उसे हिरासत में लिया था। बताया गया कि अधिवक्ता के प्रार्थना पत्र पर आरोपी को मेडिकल परीक्षण के लिए राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया। अस्पताल से वापस तहसील लाते समय देर शाम आरोपी ने अचानक हाथ छुड़ाकर राजस्व कर्मियों को चकमा दिया और फरार हो गया। घटना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.