काशीपुर, मार्च 6 -- बाजपुर, संवाददाता। ग्राम बरहैनी के झारखंडी इलाके में गुरुवार देर रात जंगल के आए एक हाथी गेहूं के खेत में घुस गया। इसके बाद करीब आधा बीघा गेहूं की फसल को रौंदकर तहस-नहस कर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर हाथी वापस जंगल की ओर लौट गया। गुरुवार रात करीब डेढ़ बजे जंगल से सटे झारखंडी इलाके में एक हाथी नाले से निकलकर सीधे किसान राजेंद्र सिंह बिष्ट के खेत में पहुंच गया। वहां खड़ी गेहूं की लहलहाती फसल को उसने पैरों तले रौंदना शुरू कर दिया। खेत से आ रही आवाजें सुनकर राजेंद्र और उनके परिजन जाग गए। खेत में हाथी को देख उन्होंने तुरंत घर की लाइटें जलाईं और शोर मचाना शुरू कर दिया। काफी देर तक हो-हल्ला करने के बाद हाथी गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाते हुए वापस जंगल की ओर चला गया। शुक्रवार सुबह जब आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो खेत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.