काशीपुर, जून 8 -- बाजपुर। जीईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए उमा शक्ति प्राइवेट लिमिटेड ने सोमवार को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया। प्लेसमेंट प्रक्रिया में संस्थान के 26 छात्र-छात्राओं ने भाग लेते हुए लिखित परीक्षा और साक्षात्कार दिया। कैंपस ड्राइव के दौरान कंपनी के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त करने के लिए आवश्यक कौशलों की जानकारी दी। उन्होंने स्किल डेवलपमेंट, तकनीकी दक्षता और एडवांस टेक्नोलॉजी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए करियर निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए। संस्थान प्रबंधन ने इस आयोजन को विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर बताया। यह भी पढ़ें- बाजपुर जीईटी कॉलेज में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन इससे छात्रों को कॉर्पोरेट जगत की...