काशीपुर, मई 7 -- सोनू नागी, बाजपुर। गदरपुर विधायक अरविंद पांडे के पुत्र अतुल पांडे से जुड़े चर्चित अनुसूचित जनजाति भूमि प्रकरण में जांच की तेज हो गई है। चार सदस्यीय विशेष कमेटी ने गुरुवार को एडीएम कौस्तुभ मिश्रा की निगरानी में बाजपुर एसडीएम कोर्ट में सभी पक्षों को तलब किया। घंटों चली जांच में विधायक पुत्र अतुल पांडे और शिकायतकर्ता पक्ष ने अपने-अपने बयान दर्ज कराए। ग्राम सेमलपुरी निवासी अनुसूचित जनजाति की महिला नन्हीं देवी ने जमीन हड़पने का आरोप लगाया था। गुरुवार को सुनवाई के दौरान एडीएम ने भूमि के नामांतरण (म्यूटेशन) और दस्तावेजों के मिलान को लेकर कई सवाल पूछे। बयान दर्ज कराने के बाद पत्रकारों से रूबरू हुए अतुल पांडे ने कहा कि यह मामला काफी पुराना है और आने वाले चुनावों को देखते हुए उनके पिता अरविंद पांडे के राजनीतिक चरित्र हनन की कोशिश की...