काशीपुर, अप्रैल 30 -- बाजपुर, संवाददाता। गदरपुर विधायक अरविंद पांडे के पुत्र अतुल पांडे से जुड़े चर्चित जनजाति भूमि प्रकरण में प्रशासन ने जांच प्रक्रिया तेज कर दी है। एडीएम कौस्तुभ मिश्रा की निगरानी में गठित चार सदस्यीय विशेष कमेटी ने गुरुवार को बाजपुर एसडीएम कोर्ट में सभी संबंधित पक्षों को तलब कर उनके बयान दर्ज किए। ग्राम सेमलपुरी निवासी अनुसूचित जनजाति की महिला नन्हीं देवी ने आरोप लगाया है कि गलत दस्तावेजों के आधार पर उनकी जमीन हड़प ली गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए कमेटी ने सभी मुख्य पक्षकारों से विस्तृत पूछताछ की। सुनवाई के दौरान अतुल पांडे अपने समर्थकों और कानूनी सलाहकारों के साथ पहुंचे, जबकि शिकायतकर्ता नन्हीं देवी और मक्खन सिंह का परिवार भी उपस्थित रहा। सुनवाई के दौरान एडीएम ने दस्तावेजों के मिलान, नामांतरण प्रक्रिया और पूर्व प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.