काशीपुर, अप्रैल 8 -- सोनू नागी, बाजपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष महेंद्र सिंह बोरा पर एक छात्रा द्वारा मारपीट और जातिसूचक शब्दों के प्रयोग का आरोप लगाए जाने के बाद मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। अपने उपर लगे आरोपों की जांच की मांग को लेकर बुधवार को अध्यक्ष महेंद्र बोरा अपने समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग की। बीते दिनों महाविद्यालय की एक छात्रा ने छात्रसंघ अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। छात्रा का कहना था कि जब वह कॉलेज की कुछ समस्याओं को लेकर ज्ञापन देने गई थी तो उसी दौरान महेंद्र बोरा और कुछ अन्य छात्रों ने उनके साथ अभद्रता की, ज्ञापन की कॉपी फेंक दी और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर उन्हें अपमानित किया। अब बोरा का कहना है कि उन्हें राजनीतिक साजिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.