बाजपुर चीनी मिल के क्षतिग्रस्त अवैध आवासीय भवनों को ढहाने की कार्रवाई शुरू,
काशीपुर, मई 9 -- बाजपुर, संवाददाता। चीनी मिल की आवासीय कॉलोनी में लंबे समय से जमे अतिक्रमणकारियों के खिलाफ शनिवार को प्रशासन और मिल प्रबंधन ने संयुक्त रूप से सख्त कार्रवाई शुरू कर दी। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कॉलोनी के जर्जर और खाली पड़े आवासों को ध्वस्त करने का अभियान चलाया गया। पहले दिन पांच आवासों को बुलडोजर से गिराया गया, जबकि आने वाले दिनों में करीब 40 अन्य आवासों और अवैध निर्माणों को हटाया जाना है। चीनी मिल की जीएम डॉ. अमृता शर्मा के निर्देश पर शनिवार सुबह मिल प्रशासन, सुरक्षा विभाग और पुलिस की टीम कॉलोनी पहुंची। अधिकारियों के अनुसार जिन आवासों को पहले ही असुरक्षित और अतिक्रमण की श्रेणी में चिह्नित किया गया था, उन्हीं पर कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई शुरू होते ही कॉलोनी में हड़कंप मच गया और कई लोगों ने अपना सामान हटाना शुरू कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.