काशीपुर, मार्च 29 -- बाजपुर, संवाददाता। चीनी मिल क्षेत्र स्थित सरकारी आवास में रविवार दोपहर एक अधेड़ महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय वह घर में अकेली थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, बाजपुर चीनी मिल कॉलोनी निवासी सीजनल मिल कर्मी सुरेंद्र सिंह की 52 वर्षीय पत्नी इंद्रावती लंबे समय से मानसिक तनाव में थीं। रविवार दोपहर करीब दो बजे, जब परिवार का कोई सदस्य घर पर मौजूद नहीं था, उन्होंने कमरे के भीतर कुंडे से साड़ी का फंदा बनाकर जान दे दी। घटना का खुलासा तब हुआ जब करीब तीन बजे उनके पति घर लौटे। दरवाजा खटखटाने पर अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़ा गया। अं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.