काशीपुर, मई 10 -- बाजपुर, संवाददाता। रविवार को ग्राम गोबरा नं-8 स्थित चार साहिबजादे गुरुद्वारा साहिब में गुरतागद्दी दिवस पर विशाल गुरमत समागम हुआ। इस धार्मिक अनुष्ठान में हजारों की संगत ने मत्था टेका और सुख-समृद्धि तथा खुशहाली के लिए अरदास की। समागम में पहुंचे भाजपा नेता राजेश कुमार ने कहा कि सिख गुरुओं का जीवन त्याग, सेवा और समर्पण का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने कहा, गुरु साहिबान द्वारा दिया गया मानवता और सद्भावना का संदेश आज पूरे विश्व को प्रेम और भाईचारे की राह दिखाता है। उन्होंने कार्यक्रम में संगत की सेवा भावना और अनुशासन की भी जमकर प्रशंसा की। कार्यक्रम के दौरान मुख्य ग्रंथी एवं कथावाचक सोना सिंह और बाबा अमरजीत सिंह ने भी अपने श्रीवचनों से संगत को निहाल किया। यह भी पढ़ें- गुरु अर्जुन देव साहिब जी के शहीदी पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया य...