काशीपुर, अप्रैल 16 -- सोनू नागी, बाजपुर। लंदन की ब्रिटिश पार्लियामेंट में आयोजित चैथी वर्ल्ड होम्योपैथी समिट में उत्कृष्ट होम्योपैथिक चिकित्सा सेवाए प्रदत्त करने के लिए बाजपुर के होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. जतिन उप्पल को मेंबर शिवानी राजा द्वारा सम्मानित किया गया। इसके साथ ही नेचुरल हिस्टरी म्यूजियम ऑफ लंदन में इंग्लैंड क्रिकेटर एलस्टर कुक व ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पीएम के सलाहकार माइलेस स्टेसी ने डॉ. उप्पल को सम्मानित किया। सम्मानित होकर पहुंचे डॉ. जतिन उप्पल का गुरुवार को चेयरमैन गुरजीत सिंह 'गित्ते' की अगुवाई में क्षेत्रवासियों ने जोरदार स्वागत किया। यहां मन्नी गोयल, नन्दलाल यादव, संतोष रानी, लता रानी, नदीम, कुलदीप रंधावा, अंजली, सुमन आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.