बाजपुर के होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार,
काशीपुर, जून 17 -- बाजपुर, संवाददाता। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने पुलिस के साथ मिलकर बुधवार को नैनीताल रोड स्थित कॉर्बेट इन होटल में छापेमारी की। टीम ने देह व्यापार के आरोपी में एक युवती समेत दो महिलाओं को गिरफ्तार किया। एएचटीयू प्रभारी संगीता चंद के नेतृत्व में टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नैनीताल रोड स्थित कार्बेट इन होटल में अनैतिक देह व्यापार का धंधा संचालित किया जा रहा है। सूचना मिलते ही टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर होटल में छापा मारा। टीम को देख कुछ युवतियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद महिला पुलिसकर्मियों ने दौड़कर उन्हें पकड़ लिया। कुछ दिन पूर्व इस होटल में स्थानीय लोगों ने हंगामा कर अनैतिक कार्यों को तुरंत बंद करने की मांग की थी। प्रभारी संगीता चंद ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की गई है औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.