रुद्रपुर, अप्रैल 24 -- रुद्रपुर। राजस्व परिषद आयुक्त एवं सचिव देहरादून के आदेश के अनुपालन में ऊधमसिंह नगर के तहसील बाजपुर में तैनात रजिस्ट्रार कानूनगो राकेश शाह को प्रशासनिक आधार पर जिलाधिकारी कार्यालय, उत्तरकाशी से संबद्ध किया गया है। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने एसडीएम बाजपुर को तत्काल प्रभाव से रजिस्ट्रार कानूनगो राकेश शाह को कार्यमुक्त कर उत्तरकाशी में योगदान सुनिश्चित कराने के आदेश दिए हैं। साथ ही स्पष्ट किया है कि संबद्धीकरण अवधि के दौरान शाह का वेतन पूर्व की भांति तहसील बाजपुर से ही आहरित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...