बाजपुर के मदर इंडिया स्कूल में सीबीएसई क्लस्टर 19 खो-खो व योगासन प्रतियोगिता का आगाज,
काशीपुर, जुलाई 23 -- बाजपुर, संवाददाता। मदर इंडिया पब्लिक स्कूल में गुरुवार से सीबीएसई क्लस्टर-19 खो-खो एवं नॉर्थ जोन-1 योगासन प्रतियोगिताओं का भव्य शुभारंभ हो गया। 26 जुलाई तक चलने वाली इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में उत्तर भारत के करीब 80 सीबीएसई विद्यालयों के लगभग 900 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी खो-खो और योगासन की स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उद्घाटन समारोह का शुभारंभ उत्तराखंड सरकार के सेवानिवृत्त डिप्टी स्पोर्ट्स डायरेक्टर सुरेश चंद्र पांडेय, भारतीय सेना के 3 पैरा कमांडो एवं नेशनल शूटर अमरजीत सिंह लाडी, सीबीएसई ऑब्जर्वर राहुल राणा, विद्यालय की प्रबंधिका रश्मि विज, गौरव विज, डोली विज तथा प्रधानाचार्य महेश चंद्र उनियाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.