काशीपुर, मार्च 18 -- बाजपुर, संवाददाता। बुधवार को क्षेत्र के किसानों ने भूमि बचाओ मुहिम के बैनर तले एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर अपनी समस्याएं उठाईं। मुहिम के संयोजक जगतार सिंह बाजवा के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि 18 माह से चल रहे भूमि बचाओ आंदोलन को स्थगित कराने के दौरान सरकार ने डीएम के माध्यम से 20 गांवों से जुड़े मामलों के समाधान का आश्वासन दिया था। किसानों का कहना है कि तय समय के अनुसार तीन माह में समाधान होना था, लेकिन 14 माह बीत जाने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे हजारों किसान परिवारों को गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए जल्द समाधान की मांग की। इसके साथ ही हाल ही में आई तेज आंधी और बारिश से गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.