काशीपुर, फरवरी 27 -- बाजपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ग्रामीण महिलाएं स्वावलंबन की नई इबारत लिख रही हैं। ग्राम पंचायत रतनपुरा के दीपक स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने इस बार केमिकल मुक्त और सुरक्षित होली का बीड़ा उठाया है। उनके प्राकृतिक और ऑर्गेनिक रंगों की मांग अब राजधानी देहरादून तक पहुंच गई है। सत्यमेव जयते क्लस्टर की अध्यक्ष संदीप कौर ने बताया कि समूह की महिलाएं पूरी तरह फूलों और प्राकृतिक सामग्रियों से हर्बल गुलाल तैयार कर रही हैं। यह गुलाल त्वचा के लिए सुरक्षित होने के साथ-साथ पर्यावरण के अनुकूल भी है। महिलाओं का यह प्रयास समाज को केमिकल मुक्त होली मनाने का संदेश दे रहा है। विकासखंड परिसर में लगाए गए उनके स्टॉल पर सुबह से ही खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। समूह को देहरादून से 20 किलो हर्बल गुलाल का विशेष ऑर्डर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.