काशीपुर, अप्रैल 9 -- सोनू नागी, बाजपुर। नगर में ई-रिक्शा संचालन को लेकर प्रशासन और चालकों के बीच विवाद गहरा गया है। गुरुवार को बड़ी संख्या में ई-रिक्शा चालकों ने कोतवाली पहुंचकर कोतवाल नरेश चैहान का घेराव किया। चालकों का आरोप है कि अनुमति होने के बावजूद पुलिस उनका बेवजह चालान काटकर आर्थिक उत्पीड़न कर रही है। नगर में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए प्रशासन ने ई-रिक्शा संचालन पर कड़े नियम लागू किए हैं। व्यवस्था के तहत नगर में ई-रिक्शा का पूर्ण संचालन प्रतिबंधित है और प्रतिदिन केवल 25 रिक्शों को रोटेशन के आधार पर अनुमति दी गई है। इन रिक्शों को पास जारी किए गए हैं। कोतवाली पहुंचे प्रदर्शनकारी चालकों ने कहा कि जिनके पास वैध अनुमति है, उन्हें भी सड़क पर चलने नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी बिना ठोस कारण उनके च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.