काशीपुर, फरवरी 20 -- बाजपुर, संवाददाता। इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान कथित हंगामे को लेकर नाराज भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप है कि कांग्रेस ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की छवि धूमिल की। भाजयुमो नगर अध्यक्ष शुभम पांडे के नेतृत्व में बेरिया रोड में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। पांडे ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महासम्मेलन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टॉपलेस होकर अर्धनग्न अवस्था में प्रदर्शन किया, जिससे अराजकता की स्थिति पैदा हुई है। कहा कि विदेशी मेहमानों के सामने इस प्रकार का आचरण देश की संस्कृति के खिलाफ है। उन्होंने राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान पर तंज कसते हुए कहा कि क्या यही कांग्रेस का असली चेहरा है, उन्होंने कांग्रेस की देश के प्रति वफादारी पर भी सवाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.