बाजना से गायब किशोर 24 घंटे में अलीगढ़ से किया बरामद
मथुरा, जून 30 -- थाना नौहझील के अंतर्गत बाजना से सोमवार दोपहर एक किशोर गायब हो गया। इसकी जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज व अन्य माध्यम से किशोर को अलीगढ़ से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक नौहझील जगदंबा सिंह ने बताया कि सोमवार दोपहर प्रवेश कुमार निवासी गांव नावली, हाल निवासी दिल्ली ने दी तहरीर में बताया कि वह परिवार के साथ दिल्ली में रहता है। विगत दिनों पर बच्चों के साथ अपने गांव नावली आया था। स्कूल खुलने के चलते सोमवार को उन्होंने बच्चों के साथ दिल्ली वापस जाने की बात की लेकिन उनके बेटे अनुराग (16) का गांव में मन लग गया था। वह दिल्ली जाना नहीं चाहता था। बताया गया कि सोमवार दोपहर वह परिजनों के साथ बाजना तक आया। वहां से वह अपना ट्रॉली बैग छोड़ अचानक गायब हो गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.