बहराइच, मई 11 -- बहराइच, संवाददाता। बाघ व तेंदुए के बढ़े कुनबे से आए दिन बाघ व तेंदुए पर्यटकों को दिख रहे। पर्यटकों का ग्रुप बीच जंगल से निकल रहा था इस बी सड़क किनारे बाघ डटा रहा। पहले तो लोगों के होश उड़े। ठिठक गए लेकिन अदभुत रोमांच से वह खुश हो गए। सुजौली थाने के बिछिया मिहीपुरवा जंगल रोड पर रविवार शाम पर्यटको का एक जत्था वर्दिया गांव स्थित रिजार्ट आ रहा था। इसी दौरान निशानगाड़ा रेंज में सड़क किनारे जंगल के राजा बाघ का सड़क किनारे बैठे सुस्ताते दीदार हुआ। तो पर्यटक रोमांचित हो उठे। कुछ समय के लिए वाहन के पहिए थमे। यह भी पढ़ें- कतर्निया जंगल की सैर को आ रहे पर्यटको को बाघ का दीदार वाहनों की लंबी कतार लग गई। वाहनों में बैठे लोग मोबाइल में झटपट रील बनाने लगे। इसी दौरान बाघ शाही अंदाज में उठा ओर जंगल की ओर मुड़ते हुए उछाल भरता जंगल में लुप्त...