बाघ मित्रों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया
पीलीभीत, जुलाई 31 -- पीलीभीत। टाइगर रिजर्व में अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर मुस्तफाबाद के पास साल कॉटेज में वन विभाग उप्र के सहयोग से कामकाजी फाउंडेशन ट्रस्ट लखनऊ ने कार्यक्रम का आयोजन किया। डीएफओ मनीष सिंह व भरत कुमार डीके ने बाघ मित्रों को सम्मानित किया। बाघ संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा करते हुए 52 बाघ मित्रों को प्रमाण पत्र एवं आवश्यक किट भेंट की। इस मौके पर डबीर हसन, एसडीओ, रेंजर, वन कर्मी, स्थानीय जनता, बाघ मित्र, गाईड एवं ट्रैवल ट्रेड से जुड़े प्रतिनिधि उपस्थित रहे। पौधा रोपण भी किया गया। फाउंडेशन के फरहान, अंकित श्रीवास्तव, सफ़दर असलम, मनीष मेहरोत्रा, नीरज पाहुजा, आकाश मेहरोत्रा, मुश्ताक़, आर डी अग्रवाल आदि रहे। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: बच्चों को बताया बाघ संरक्षण का महत्व यह भी पढ़ें- विश्व बाघ दिवस पर हुई बच्चों की प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.