बाघ ने 17 महीने के शावक को उतारा मौत के घाट
बांदा, जुलाई 2 -- करतल। मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व मंडल वन परिक्षेत्र में बाघों के बीच आपसी वर्चस्व की जंग में खूंखार बाघ पी-661 के जानलेवा हमले में बाघिन पी-151 की 17 माह की फीमेल शावक की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना कंचन नाला के पास की बताई जा रही है। बाघ पी-661 मंगलवार सुबह से ही इलाके में सक्रिय था और शावकों की लगातार घेराबंदी कर रहा था। बाघिन पी-151 ने अपने बच्चों को बचाने के लिए बहादुरी का परिचय देते हुए बाघ से कड़ा मुकाबला किया और उसे पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। लेकिन शाम के वक्त जैसे ही बाघिन थोड़ा आगे निकली और यह फीमेल शावक अपनी मां से थोड़ पीछे छूट गई, घात लगाए बैठे बाघ ने अचानक हमला बोल दिया। हमला इतना जोरदार था कि शावक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। डिप्टी डायरेक्टर वीरेंद्र कुमार पटेल ने बताया कि मृत शावक के शव को कब्जे म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.