लखीमपुरखीरी, मई 6 -- खैरटिया रास्ते पर बाबा पुरवा के पास बंदरहिया जंगल में बाघ ने एक सियार को निवाला बना लिया। इसकी जानकारी होने के बाद लोगों में दहशत है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बेलराया रेंज को दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कांबिंग शुरू कर दी है। मंगलवार को सुबह करीब ग्रामीणों ने मोहाना नदी के निकट स्थित गन्ने के खेत में एक सियार का आधखाया शव देखा और बाघ के पैर के निशान भी देखें। सूचना वन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंचे वन कर्मचारियों ने कांबिंग शुरू कर दी। वन विभाग गन्ने के खेत में निशान देखकर तेंदुआ बता रहा है जबकि ग्रामीण बाघ बता रहे हैं। रेंजर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि तेंदुआ को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.