लखीमपुरखीरी, फरवरी 17 -- संपूर्णानगर। गन्ने के खेत से निकले बाघ ने एक गाय को अपना शिकार बना लिया। हालांकि खेत सड़क के किनारे होने के चलते देखने वाले लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। संपूर्णानगर वन रेंज के अंतर्गत हजारा क्षेत्र के रामनगर रोड पर भरतपुर के निकट सड़क के किनारे ही गन्ने के खेत से निकले बाघ ने एक गाय को निवाला बना लिया। उसे गन्ने के खेत के बाहर लेकर बैठा रहा। जिसे लोगों में डर का माहौल बना हुआ हैं। सड़के कनारे खेत में बैठे बाघ को देखने वालों की भीड़ जुट गई। बताते चलें कि पिछले कई माह से बाघ की चहलकदमी खेतों में बनी हुई है। कई बार बाघ को पिंजरा लगाकर पकड़ने का प्रयास भी किया गया। लेकिन वन विभाग को बाघ पकड़ने में सफलता नहीं मिली। बाघ की चहल कदमी के चलते आसपास के ग्रामीणों में डर का माहौल है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.