लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 30 -- नौगवां, संवाददाता दुधवा जंगल से आबादी में पहुंचे एक बाघ ने कुत्ते पर हमला करते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया। ग्रामीणों ने मामले की सूचना वन विभाग को दे दी है। मझगई वन रेंज की ग्राम खैरा में एक माह से बाघ घूम रहा है।ग्रामीणों के मुताबिक सोमवार रात बाघ ने बलकार सिंह के पास स्थित गन्ने के खेत से निकला और कुत्ते पर हमला कर दिया। कुत्ते की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे जिसके बाद बाघ घायल कुत्ते को छोड़कर भाग गया। कुछ देर बाद कुत्ते की मौत हो गई। सुबह वन विभाग को सूचना दी गई। मौके पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मुआयना किया। वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.