बाघ देख रोमांचित हुए पर्यटक,यादगार बना जंगल सफारी
बहराइच, जून 2 -- बहराइच, संवाददाता। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग इन दिनों पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों को बाघ समेत कई दुर्लभ वन्य जीवों के दीदार हो रहे हैं। मंगलवार को घूमने निकले पर्यटकों का सामना एक बाघ से हुआ, जिसे देखकर कुछ पल के लिए लोगों की धड़कनें तेज हो गईं। हालांकि बाघ को करीब से देखने का रोमांच उनके लिए यादगार अनुभव बन गया। कतर्नियाघाट फ्रेंड्स क्लब के अध्यक्ष भगवान दास लखमानी ने बताया कि जंगल में बाघ, हिरण, नीलगाय, जंगली सुअर, मगरमच्छ, तेंदुआ और विभिन्न प्रजातियों के पक्षी भी आसानी से नजर आ रहे हैं। कतर्निया रेंज के बंधा रोड स्थित पगडंडी पर बाघ टहलता दिखा, जिसे लोगों ने अपने कैमरों में कैद किया। बाघ के शांत व्यवहार को देखकर पर्यटकों ने राहत की सांस ली और इस अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.