लखीमपुरखीरी, मार्च 11 -- जिले की तीन चीनी मिलों में गन्ना आपूर्ति कम हो रही है इससे इन चीनी मिलों का पेराई सत्र 15 मार्च तक समाप्त हो सकता है। बताया जाता है कि बाघ व तेंदुओं के डर से वन क्षेत्र के आसपास का गन्ना किसानों ने जल्दी काटा और आपूर्ति कर दी, इससे चीनी मिलों की अब गन्ना आपूर्ति पर असर पड़ रहा है। अप्रैल महीने तक चलने वाली चीनी मिलें अब मार्च में ही बंद हो सकती है। इसमें भी तीन चीनी मिलें 15 मार्च तक पेराई सत्र समाप्त कर सकती हैं। चीनी मिलों ने बंदी का नोटिस जारी कर दिया है। जिले की तीन चीनी मिलों पलिया, गोला व खंभारखेड़ा मिल ने बंदी की नोटिसें जारी कर दी हैं। इनमें से दो चीनी मिलें 15 मार्च तक ही चलने की उम्मीद है। वहीं अन्य चीनी मिलें 31 मार्च तक चल सकती हैं। इसमें पलिया व खंभारखेड़ा की गन्ना आपूर्ति पिछले साल की अपेक्षा बढ़ी है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.