बाघ-तेंदुआ संग अब गिद्धों को भी देख सकेंगे पर्यटक
बगहा, मई 14 -- हरनाटाड़ । वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के पर्यटन केंद्रों पर देश-विदेश से घुमने आने वाले पर्यटक अब जंगल सफारी के दौरान बाघ, तेंदुआ, गौर, चीतल, हिरण, सांभर के साथ गिद्धों को देख सकेंगे। इसके लिए वीटीआर प्रशासन आगामी पर्यटन सत्र में जंगल सफारी को लेकर मास्टर प्लान तैयार कर रहा है। इसके तहत वीटीआर के वाल्मीकिनगर पर्यटन केंद्र से सटे गोनौली वनक्षेत्र में बनाये जा रहे गिद्ध संरक्षण केंद्र के समीप हिडेन स्पॉट से टेलिस्कोप के जरीए खुले क्षेत्रों में घुमते गिद्धों को पर्यटकों को देखने की व्यवस्था की जा जाएगी। साथ ही उन्हें गिद्धों से पर्यावरण को लाभ के प्रति जागरूक किया जाएगा। बता दें कि दुनियाभर में 99 फीसदी गिद्धों की संख्या कम हो चुकी है। इसको लेकर गिद्ध विलुप्त प्रजाति के पक्षियों में शामिल हो चुका है। भारत में कुल नौ प्रजाति के गिद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.