पीलीभीत, दिसम्बर 15 -- कलीनगर। बराही रेंज के आसपास गांव में बाघ की चहल कदमी को देखते हुए वन विभाग की ओर से गन्ने के खेत में पिंजरा लगाया गया है। उसमें शिकार भी बांधा गया है। मौके पर टीम को लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। रेंज से सटे हुए गांव में बीते काफी दिनों से जंगल से निकाल कर आया बाघ चहल कदमी कर रहा है। बाघ लगातार पशुओं का शिकार कर रहा है। इससे ग्रामीण में दहशत का माहौल बना हुआ है। सुरक्षा की दृष्टि से बाघ को पकड़ने के लिए वन विभाग की ओर से गांव लोहरपुरा में पिंजरा लगाया गया है। जिसमें शिकार भी बांधा गया है। पिंजरा लगाने के बाद कर्मियों की टीम को निगरानी के लिए लगाया गया।सामाजिक वानिकी रेंज पूरनपुर के रेंजर सोवरन सिंह ने बताया बाघ की चहल कदमी को लेकर गन्ने के खेत में पिंजरा लगाया गया है, ताकि उसे पकड़ा जा सके। कर्मचारियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.