बाघ को देख किसान के छूटे पसीने, दहशत
लखीमपुरखीरी, जून 5 -- संसारपुर, संवाददाता। दक्षिण खीरी वन प्रभाग की मैलानी रेंज में इन दिनों बाघ की लगातार चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। शुक्रवार की भोर खेत पर सिंचाई करने गए किसान को खेत में बाघ दिखने से उसके पसीने छूट गए। बाघ को देखते ही वह वापस पीछे की तरफ दौड़ पड़ा। बाघ खेत में चहलकदमी करता हुआ जंगल की तरफ चला गया।दक्षिण खीरी वन प्रभाग की मैलानी रेंज की भरीगवां वन चौकी के अंतर्गत इन दिनों बाघ की चहलकदमी लगातार देखी जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भरिगवां निवासी रामकुमार गौतम पुत्र तुलसीराम शुक्रवार की भोर गांव के दक्षिण अपने खेत में सिंचाई करने गया था। जैसे ही वह अपने खेत पहुंचा खेत के बीच मे बाघ चहलकदमी करता हुआ जंगल की तरफ जाता दिखा। बाघ को देख उसके शरीर से पसीना छूट गया। वह तुरन्त वहां से उल्टे पैर गांव की तरफ भाग आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.