नैनीताल, अप्रैल 8 -- नवीन पालीवाल, नैनीताल। पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों तक लगातार बढ़ रहे बाघ हमलों और मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। प्रमुख वन संरक्षक (पीसीसीएफ) डॉ. रंजन कुमार मिश्रा ने नैनीताल दौरे के दौरान अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर निर्देश दिए कि इस चुनौती से निपटने को जमीनी स्तर पर प्रभावी और ठोस रणनीति लागू की जाए।बैठक में पीसीसीएफ ने बताया कि बाघों की बढ़ती गतिविधियों और हमलों को नियंत्रित करने के लिए टाइगर आउट साइट रिजर्व योजना तैयार की जा रही है। इस योजना उद्देश्य न केवल मानव-वन्यजीव संघर्ष कम करना है, बल्कि बाघों के सुरक्षित संरक्षण को भी सुनिश्चित करना है। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर वहां निगरानी और गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। डॉ. मिश्रा ने कहा कि कई घटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.