लखीमपुरखीरी, मार्च 17 -- लखीमपुर, संवाददाता। महेशपुर मे बाघ के हमले से हुई मनोज की मौत के बाद ग्रामीण आक्रोशित हैं। मंगलवार दोपहर ढाई बजे जैसे ही मनोज का शव पोस्टमार्टम के बाद लाया गया, नाराज ग्रामीणों ने शव रोड पर रखकर जाम लगा दिया। गांव वालों ने मोहम्मदी-लखीमपुर हाईवे और लखीमपुर-अजान रोड को बंद कर दिया है। मौके पर भारी फोर्स मौजूद है। पर गांव वाले रोड खोलने को राजी नहीं हैं। वे हाथों में लाठी-डंडे लेकर डटे हुए हैं।महेशपुर वन रेंज के आंवला बीट के गांव नंदलालपुर निवासी गजोधर लाल का बेटा मनोज कुमार सोमवार को अपने खेत में सरसों की फसल काट रहा था। उसी दौरान दोपहर बाद अचानक पीछे से आए बाघ ने उस पर हमला कर दिया। बाघ के हमले से मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद 112 पुलिस की मद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.