लखीमपुरखीरी, मार्च 8 -- पलियाकलां। रविवार को किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृज मौर्या ने बाघ के हमले से मृत प्रगट सिंह के परिवार से मुलाकात कर मदद दिलाने का आश्वासन दिया। ग्राम पंचायत मझरा पश्चिम स्थित इंदिरा नगर निवासी प्रगट सिंह को घर जाते समय बाघ गन्ने के खेत में खींच ले गया था। तलाश करने पर खेत की मेड़ पर उनकी चप्पल और गमछा गन्ने में उनका अधखाया शव मिला था। प्रगट सिंह के घर पहुंचे किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृज मौर्या ने कहा कि शासन-प्रशासन और वन विभाग की लापरवाही से क्षेत्र में अब तक कई जाने चली गईं। बाघ की दहशत दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है। डीएफओ पलिया ने पांच लाख मदद का आश्वासन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...