रुद्रपुर, अप्रैल 2 -- खटीमा, संवाददाता। बाघ के हमले में मारी गई वृद्ध महिला गोपुली देवी का गुरुवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। रेंजर आरएस मनराल शाम करीब सात बजे गांव बग्घा-54 पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिले और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की नई नीति के तहत पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा। इसमें पहली किस्त तीन लाख रुपये तीन दिन के भीतर दी जाएगी, जबकि शेष सात लाख रुपये पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद प्रदान किए जाएंगे। बुधवार को बग्घा-54 निवासी गोपुली देवी जंगल में जानवर चराने गई थीं, तभी कंपार्टमेंट नंबर 47-बी में बाघ ने उन पर हमला कर दिया। वन विभाग और पुलिस की टीम ने काफी खोजबीन के बाद उनका शव जंगल से बरामद किया। घटना के बाद बग्घा-54 और आसपास के जंगल से सटे गांवों में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टी...