रुद्रपुर, अप्रैल 10 -- खटीमा। सुरई वन रेंज में एक अप्रैल को बाघ के हमले में मारी गई महिला के परिजनों को सात लाख का चेक सौंपा गया। प्रभागीय वन अधिकारी तराई पूर्वी वन प्रभाग हिमांशु बागड़ी ने मृतका के पुत्र चंद्र सिंह को बकाया धरनाशि का सात लाख का चेक सौंपा गया। सरकार की वर्तमान मुआवजा नीति दस लाख रुपये में तीन लाख पूर्व में परिवार को सौंपा जा चुका है। गुरुवार को डीएफओ ने बकाया सात लाख रुपये का चेक परिवार को सौंपा गया। इस दौरान एसडीओ संचिता वर्मा, रेंजर सुरई आरएस मनराल सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...