रामनगर, अप्रैल 16 -- रामनगर। रामनगर वन प्रभाग की दिचौरी रेंज में गश्त के दौरान वनकर्मियों को बाघ के हमले में घायल हाथी का बच्चा मिला था। उपचार के दौरान हाथी के बच्चे की मौत हो गई है। गुरुवार को वन्यजीव डॉक्टर दुष्यंत शर्मा ने बतया कि दिचौरी रेंज में हाथी के बच्चे को रेस्क्यू कर ढेला स्थित रेस्क्यू सेंटर लेकर आए। बताया कि कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। हाथी के बच्चा मादा था। जिसकी उम्र छह माह होगी। बताया कि उसके शरीर से बाघ के पंजों के निशान मिले हैं। इससे ही वह घायल लग रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव को दफना दिया है। यह भी पढ़ें- बाघ के हमले में घायल हाथी के बच्चे ने दम तोड़ा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.