बाघ के हमले में घायल किशोर का हाल जानने पहुंचे वाइल्ड लाइफ वार्डन
रुद्रपुर, सितम्बर 2 -- सितारगंज, संवाददाता। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के वाइल्ड लाइफ वार्डन दिनेश सिंह मंगला ने मंगलवार को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचकर वन्यजीव के हमले में घायल 17 वर्षीय ईश्वर सिंह बिष्ट का हाल जाना। उन्होंने अस्पताल प्रशासन और विभागीय अधिकारियों से बातचीत कर किशोर के इलाज और स्वास्थ्य की जानकारी ली। 28 अगस्त को खटीमा के बग्गा-54 गांव में खुशाल सिंह बिष्ट के पुत्र ईश्वर सिंह बिष्ट पर बाघ ने अचानक हमला कर दिया था। हमले में गंभीर रूप से घायल ईश्वर को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। वाइल्ड लाइफ वार्डन ने अस्पताल में ईश्वर के पिता और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढ़स बंधाया और किशोर के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। वाइल्ड लाइफ वार्डन मंगला ने बताया कि डीएफओ दीपक सिंह ने पीड़ित प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.