चित्रकूट, जुलाई 8 -- चित्रकूट। सीमा से सटे एमपी के मझगवां वन क्षेत्र में करंट फैलाकर बाघ का शिकार करने के मामले में वन विभाग ने प्रेम सिंह, जयनारायण सिंह, बब्बू सिंह, सत्यम सिंह व सोहन सिंह को गिरफ्तार किया है। रेंजर रंजन सिंह परिहार के मुताबिक इन सभी ने पूछताछ के दौरान बाघ को मारकर शव जमीन में दबाने की बात स्वीकार की है। इनके कब्जे से बाघ के दांत, मूंछ के बाल एवं नाखून बरामद किए गए है। सभी को चित्रकूट न्यायालय में पेश किया गया। जहां से न्यायिक अभिरक्षा में केन्द्रीय जेल सतना भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...