बाघ की रील बनाने पर कई लोगों से जवाब-तलब
बिजनौर, सितम्बर 24 -- बाघों का पीछा करके रील बनाने सहित उनका मूवमेंट मोबाइल में कैद करने पर कॉर्बेट प्रशासन ने कार्यवाही की तैयारी कर ली है। बीते दिनों विश्वभर में सर्वाधिक बाघ घनत्व वाले कॉर्बेट के गर्जिया, धनगढ़ी, ढिकुली तथा मोहान इलाकों से बाघों को परेशान कर वीडियो बनाने के मामले सामने आए थे। वहीं कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के सीमावर्ती इलाकों में भी इस तरह की गतिविधियों की जानकारियां सामने आने की बात कही जा रही है। ऐसे ही मामलों में कॉर्बेट प्रशासन द्वारा पांच लोगों को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया गया था। संबंधित लोगों द्वारा नोटिस का जवाब दाखिल किए जाने के बाद दो मामलों का निस्तारण कर दिया गया। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के उप वनसंरक्षक तथा पार्क के वार्डन बिंदरपाल का कहना है कि विभागीय एसओजी तथा वनकर्मियों द्वारा वन्यजीवों के करीब जाकर फोटो-वीडि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.